Aligarh, Uttar Pradesh, India.अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में इसकी शैक्षणिक और अनुसंधान गुणवत्ता को लगातार स्वीकार्यता प्राप्त हो रही है जो अमुवि बिरादरी के लिए गर्व का विषय है। इसी कड़ी में यूएस न्यूज़ एण्ड वर्ल्ड रिपोर्ट ने अपने नवीनतम ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग सर्वेक्षण में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान में उच्च गुणवत्ता के आधार पर चार विषयों में सर्वोच्च रैंक प्रदान किया है।
ज्ञात हो कि यूएस न्यूज़ एण्ड वर्ल्ड रिपोर्ट ने अमुवि के जीव विज्ञान तथा जैव रसायन विषयों में अन्य भारतीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों में सर्वोच्च स्थान प्रदान किया है, जबकि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का गणित विभाग इस रैंकिंग में शामिल होने वाला भारत का एकमात्र संस्थान है। इसके अतिरिक्त भौतिकी तथा रसायन विज्ञान में इसे क्रमशः पांचवा तथा नवां स्थान दिया गया है।
भौतिकी में एएमयू भारतीय विश्वविद्यालयों में पांचवें और भारतीय संस्थानों में ग्यारहवें स्थान पर है। इसी तरह, रसायन विज्ञान में, एएमयू को भारतीय विश्वविद्यालयों में नौवां और सभी भारतीय संस्थानों में कुल मिलाकर 21 वां स्थान मिला है।
यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट के सातवें वार्षिक सर्वेक्षण के अनुसार जीव विज्ञान और जैव रसायन में एएमयू भारतीय विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर है। इन विषयों में प्रमुख विश्वविद्यालयों के चार्ट में अमुवि को 34.1 अंक मिला है जबकि 33.7 के विषय स्कोर के साथ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर दूसरे स्थान पर तथा 31.1 के विषय स्कोर के साथ आईआईटी दिल्ली तीसरे स्थान पर है।
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन हमारे शिक्षकों और शोधकर्ताओं की निरंतर कड़ी मेहनत और गंभीरता का फल है। एएमयू के शोधार्थियों तथा छात्रों के प्रयासों से इस विश्वविद्यालय की महानता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है।
विश्वविद्यालय रैंकिंग समिति के अध्यक्ष प्रो. एम. सालिम बेग ने कहा कि रैंकिंग अकादमिक शोध के प्रदर्शन पर आधारित है। यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट की विषयगत रैंकिंग में गणित में दुनिया के अग्रणी संस्थानों में से 250, जीव विज्ञान और जैव रसायन में 500, भौतिकी में 750 और रसायन विज्ञान में 750 संस्थान शामिल हैं।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026