[ad_1]
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग 5 साल पहले शुरू हुई थी जो अब जाकर खत्म हुई है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये खुशखबरी दी है। साथ ही काशी विश्वनाथ के दरबार से आलिया और रणबीर संग नई फोटो भी शेयर की है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का फैंस बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं। ये मूवी इसी साल सितंबर महीने में 9 तारीख को रिलीज हो रही है लेकिन 5 साल पहले शुरू हुई शूटिंग अब जाकर खत्म हुई है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी दी है और रणबीर-आलिया के साथ काशी विश्वनाथ के दरबार से नई फोटो शेयर की है। ये तीनों हाल ही में शूटिंग पूरी करने के लिए बनारस गए थे।
अयान मुखर्जी ने रणबीर और आलिया के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में बैकग्राउंड में काशी विश्वनाथ मंदिर भी नजर आ रहा है। ये मंदिर घाटों की नगरी बनारस में है।
रणबीर, आलिया और अयान तीनों के ही माथे पर चंदन का तिलक लगा है और गले में ढेर सारी फूलों की माला भी है। तीनों शिव भक्ति में रमे नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के टीजर और पोस्टर में भी महादेव का जिक्र है।
इसके साथ अयान ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें गंगा में बड़ी सी नाव पर ढेर सारे साधु-संतों के बीच रणबीर और आलिया दिखाई दे रहे हैं। हाथ का पोश्चर देखकर लग रहा है कि सभी ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगा रहे हैं।
5 साल पहले शुरू हुई थी शूटिंग
इस पोस्ट के साथ अयान ने बताया कि फिल्म का पहला शूट 5 साल पहले शुरू हुआ था और अब फाइनली ये खत्म हो गया है। बनारस में मूवी का आखिरी शूटिंग हुई। इस मूवी में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ स्टार नागार्जुन भी हैं।
शादी की हो रही है चर्चा
रणबीर और आलिया पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं तो दूसरी तरफ उनकी शादी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि वो इसी साल सात फेरे ले सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया कई मूवीज में नजर आएंगी। इनमें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘डार्लिंग्स’ और ‘जी ले जरा’ है। वहीं, रणबीर के पास ‘शमशेरा’ है।
-एजेंसियां
[ad_2]
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026