Agra, Uttar Pradesh, India.सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही ब्रह्मास्त्र मूवी का बॉयकॉट होना शुरू हो गया है। राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत से जुड़े नेता इस फिल्म के विरोध में पूरी तरह से उतर आए हैं। राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें उन्होंने एलान देते हुए कहा कि ‘ब्रह्मास्त्र मूवी को देखने के लिए जाने वाले दर्शकों का सिनेमा घरों के बाहर मुंह काला किया जाएगा।’
आपको बताते चलें कि शुक्रवार को रणबीर कपूर-आलिय भट्ट की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है लेकिन इस फिल्म का हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत विरोध कर रहा है। इस फिल्म के विरोध को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कई तर्क दिए हैं जिसमें से एक तर्क तो जूते पहन कर मंदिर की घंटी बजाने का भी है।
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने बताया कि इस फिल्म के अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म के डायलॉग में कहा है कि ‘मुझे बीफ बहुत पसंद है’ और बीफ क्या होता है यह सभी जानते हैं। फिल्म के एक ट्रेलर में दिखाया गया है कि अभिनेता रणवीर कपूर मंदिर की घंटी उछलकर बजाते हैं, जिसमें वे जूते पहने हुए हैं जोकि सनातन धर्म का अपमान है।
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने बताया कि फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनाया गया है। फिल्म के निर्माता करण जौहर के मुताबिक इस मूवी से जो भी कमाई होगी। उसे पाकिस्तान में आई बाढ़ पीड़ितों को दिया जाएगा जिसे लेकर भी ब्रह्मास्त्र मूवी का विरोध किया जा रहा है। क्योंकि पाकिस्तान ने आज तक हिंदुस्तान को एक रुपये की भी सहायता नहीं की है। ऐसे में भारत में बनने वाली मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई को आखिर हम पाकिस्तान को क्यों दें, जोकि हमारा दुश्मन है।
राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने हिंदू भाई-बहनों से यह निवेदन करते हुए यह ऐलान किया है कि ब्रह्मास्त्र फिल्म को न देखें। अगर कोई हिंदू इस फिल्म को देखने जाता है तो उसका मुंह काला किया जाएगा।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026