भारतीय मूल के राज सुब्रमण्यम अमेरिकी कूरियर सेवा कंपनी FEDEX के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) होंगे। फेडेक्स ने एक बयान जारी कर सुब्रमण्यम की नियुक्ति की घोषणा की। वह कंपनी के चेयरमैन एवं मौजूदा सीईओ फ्रेडरिक डब्ल्यू स्मिथ की जगह लेंगे। नई नियुक्ति आगामी एक जून से प्रभावी होगी। हालांकि स्मिथ कार्यकारी चेयरमैन के रूप में कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे।
कंपनी के 6 लाख कर्मचारी
स्मिथ ने सुब्रमण्यम की अगुआई में फेडेक्स को कामयाबी के नए मुकाम पर पहुंचने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इसका नेतृत्व सौंपते हुए उन्हें काफी संतोष हो रहा है। स्मिथ ने ही वर्ष 1971 में फेडेक्स की स्थापना की थी। दुनिया भर में इसके छह लाख से अधिक कर्मचारी हैं। वहीं सुब्रमण्यम ने फेडेक्स का सीईओ बनाए जाने को अपने लिए बड़ा सम्मान बताते हुए कहा, ”स्मिथ ने जिस संगठन को बड़ी मेहनत से दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों में शुमार कराया, उसे नई भूमिका में आगे ले जाने की कोशिश करूंगा।”
वर्ष 2020 में आए थे बोर्ड में
सुब्रमण्यम वर्ष 2020 में फेडेक्स के निदेशकमंडल में शामिल किए गए थे और वह सीईओ बनने के बाद भी निदेशक बने रहेंगे। इसके पहले वह फेडेक्स कॉर्प के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
-एजेंसियां
- आगरा में कोचिंग सेंटर के भीतर मिला गणित के शिक्षक का शव; बदबू फैलने पर खुली घटना, पुलिस जांच में जुटी - November 6, 2026
- टैक्सेशन बार एसोसिएशन आगरा का दीपावली मिलन व अन्नकूट महोत्सव संपन्न: जयपुर हाउस बार रूम में उमड़ा अधिवक्ताओं का सैलाब - November 6, 2026
- विधानसभा चुनाव से पहले 30 सूत्रीय मांगें पूरी करे योगी सरकार; आगरा में औटा ने उपजिलाधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन - November 6, 2026