अयोध्या में आंदोलन के दौरान ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे…’ नारों को दीवारों पर पेंटिंग करके नारे लिखने वाले बाबा सत्यनारायण मौर्य को भी अयोध्या का निमंत्रण मिल गया है. आंदोलन के दौरान अशोक सिंघल सहित आंदोलन सभी सहभागियों ने बाबा सत्यनारायण मौर्य के गीत सुने और उसके बाद उनके गीत ही आंदोलन के प्रमुख गीत बन गए.
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बाबा सत्यनारायण मौर्य को भी अयोध्या आने का निमंत्रण मिला है. बाबा सत्यनारायण मौर्य ने बताया कि की उस समय का संघर्ष है की आज मंदिर बन रहा है. इसको लेकर वह बेहद खुश है. हर कोई राम भक्त अयोध्या में बनने वाले मंदिर को लेकर उत्साहित है. मीडिया से बात करते हुए बाबा सत्यनारायण मौर्य ने वह गीत भी सुनाए, जो उस समय काफी प्रचलित हुए थे.
अब पूरी दुनिया को पता, वहीं बन रहा मंदिर
बाबा सत्यनारायण मौर्य देश की जानी मानी हस्ती हैं. वे कविता गाते हुए पेंटिंग बना देते हैं. सत्यनारायण मौर्या का दिया नारा ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे…’ सच साबित हो गया है. विपक्ष के तारीख नहीं बताएंगे वाले सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अब पूरी दुनिया को पता है कि मंदिर वहीं बन रहा है.
भारतीय संस्कृति को विदेशों में दे रहे बढ़ावा
बता दें कि सत्यनारायण मौर्य एक बहुत बड़े कवि हैं. उन्होंने शादी नहीं की है. वह मूल रूप से उज्जैन के रहने वाले हैं. वह भारत माता की आरती करते हैं. वह 30 सालों से देश-विदेश घूम रहे हैं. वह विदेशों में भारत माता की आरती करने भी गए हैं. सत्यनारायण मौर्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए देश-विदेश में प्रदर्शनी भी लगाते हैं. उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में प्रचार करने के लिए लगा दिया.
– एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026