अयोध्या। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देवरहा बाबा संत समिति की तरफ से खास तैयारी की गई है. राम लला को भोग लगाने के लिए खास तरह का लड्डू तैयार किया जा रहा है.
रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा का दिन आए विशिष्ट अतिथियों को एक विशेष तरह का प्रसाद दिया जाएगा. उस प्रसाद में लड्डू रामनवमी की एक चुनरी और इसके साथ कुछ पुस्तक होगी.
यह सारा कार्यक्रम देवरहा बाबा संत समिति की ओर से किया जा रहा है. देवरहा बाबा के उत्तराधिकारी नारायण दास जी ने बताया कि 21 जनवरी को संघ संचालक मोहन भागवत जी यहां आएंगे और आकर लड्डू बनने और वितरण का जो कार्यक्रम है वह देखेंगे.
उन्होंने कहा कि पांच चांदी की थालों में इस बने हुए लड्डू को मोहन भागवत जी को दिया जाएगा. जो भगवान राम की भोग के लिए फिर भेजा जाएगा.
– एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026