नई दिल्ली/अयोध्या: अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में चढ़ावे के धन और कीमती वस्तुओं की कथित चोरी का मुद्दा अब राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गया है। इस संवेदनशील विषय को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में रामभक्तों से संयम बरतने की अपील की थी और आश्वस्त किया था कि एसआईटी (SIT) की जांच पूरी होने तक 15 दिनों का धैर्य रखें। इस राजनीतिक गहमागहमी के बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या जाने का निर्णय लिया है।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है। शुक्रवार को मैं दर्शन के लिये श्री राम मंदिर जाऊँगा।” एक दिन पहले केजरीवाल ने एक्स पर लिखा,”राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई। सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा ज़रूरी है।”
इसके साथ केजरीवाल ने एक वीडियो मैसेज में कहा, “अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों रुपये का दान चोरी हो गया है। कहा जा रहा है कि करीब 200 करोड़ रुपये का कैश चोरी हुआ है। साथ ही हीरे और गहनों से भरे कई बक्से भी चोरी हुए हैं। और एक भी FIR दर्ज नहीं की गई है। न तो UP पुलिस ने FIR दर्ज की, न ED ने और न ही CBI ने कोई FIR दर्ज की।”
उन्होंने आगे कहा ‘केंद्र में और यूपी में दोनों जगहों पर इनकी सरकारें हैं। कोई रेड नहीं कोई गिरफ्तारी नहीं… कह रहे है कि बहुत बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है। आपके हिसाब से किसे बचाना जरूरी है… सरकार को या करोड़ों लोगों की आस्था को?”
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026