अयोध्या। अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। बुधवार रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।
जय सियाराम!
आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है।
मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा… pic.twitter.com/rc801AraIn
— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2023
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि, जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।
बता दें कि, प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तय होने के बाद अयोध्या में तैयारियां अभी से शुरू हो गयीं हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब पांच लाख लोग शामिल हो सकते हैं।
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026