लखनऊ। यूपी की जनता के लिए अच्छी खबर है। बिजली की दरें कम की जाएंगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UP Power Corporation Limited) ने विरोध के बाद फ्यूल सरचार्ज दर घटाने का प्रस्ताव नियामक आयोग (Regulatory Commission) को भेज दिया है।
इसके पहले पावर कॉर्पोरेशन (Power Corporation) ने सर चार्ज दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उपभोक्ता परिषद (Consumer Council) के विरोध के बाद नियामक आयोग (Regulatory Commission) ने कॉर्पोरेशन को संशोधित प्रस्ताव देने का निर्देश दिया। अब कॉर्पोरेशन ने संशोधित प्रस्ताव दाखिल कर दिया है। इसमें फ्यूल सरचार्ज कम किया गया है।
उपभोक्ता परिषद (Consumer Council) ने आयोग को पहले भेजे गए प्रस्ताव का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की धमकी दी थी, जिस पर आयोग को विचार करना पड़ा और नया प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया।
- आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा: कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले चालक और क्लीनर; सिर्फ बचीं हड्डियां - October 3, 2026
- राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने ताजमहल के पार्श्व में स्थित दशहरा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान: यमुना तट पर किया श्रमदान, दिलाई स्वच्छता की शपथ - October 3, 2026
- राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने ताजमहल के पार्श्व में स्थित दशहरा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान: यमुना तट पर किया श्रमदान, दिलाई स्वच्छता की शपथ - October 3, 2026