जयपुर। राजस्थान तकनीकी विवि कोटा (Rajasthan Technical University Kota) के वीसी डॉ. रामावतार गुप्ता को आज जयपुर में पांच लाख रु की घूस लेते रंगे हाथों राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है।
गेस्ट हाउस से 21 लाख रुपए की अन्य राशि भी बरामद हुई है। गौरतलब है कि राजस्थान के एक कुलपति पहले से ही जेल में हैं।
रामवतार गुप्ता निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की सीट्स बढ़ाने के एवज 10 लाख रुपये मांग रहे थे। जयपुर एसीबी की टीम ने वीसी के ठिकानों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। सरकारी गेस्ट हाउस में तलाशी के दौरान नकद 21 लाख रुपये मिलने का खुलासा हुआ है। जयपुर के आवास और कोटा में सरकारी आवास पर भी एसीबी की टीम ने सर्च शुरू कर दिया है। परिवादी ने राजस्थान एसीबी की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर शिकायत की थी।
कोटा टेक्निकल यूनिवर्सिटी से राजस्थान के 300 कॉलेज संबंध रखते हैं
महानिदेशक डीजी एसीबी भगवान लाल सोनी, एडीजी दिनेश एमएन कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राजस्थान के 300 कॉलेज यूनिवर्सिटी से संबंध रखते हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की एसयू द्वितीय इकाई को व्हाटसएप हेल्पलाइन पर परिवादी की शिकायत मिली थी। परिवादी ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति रामावतार गुप्ता पर निजी कॉलेज में सीटें बढ़ाने, सुविधाएं उपलब्ध कराने और बेवजह परेशान नहीं करने के बदले 10 लाख रुपए घूस मांगा था।
गेस्ट हाउस में डॉ. रामवतार गुप्ता पिछले चार दिनों से रह रहे थे।
-एजेंसी
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026