Panchang

शनिवार, 18 सितम्बर 2021: पंचांग, दिशाशूल, राहुकाल, व्रत, त्योहार, इतिहास, आज काका हाथरसी का जन्मदिन

ENTERTAINMENT Horoscope INTERNATIONAL NATIONAL PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

हमारे जीवन में ग्रह, नक्षत्र निश्चित रूप से प्रभाव डालते हैं। राहुकाल का भी प्रभाव होता है। इसी क्रम में पंचांग की महत्ता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, राहुकाल में अगर कोई शुभ कार्य न किया जाए तो उत्तम रहता है। इस कारण पंचाग के बारे में संपूर्ण जानकारी यहां दी जा रही है। साथ ही आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों के जन्मदिन के बारे में भी जानकारी मिलेगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह अत्यधिक उपयोगी बातें हैं। हम कामना करते हैं कि भगवान गणेश आपके सारे संकट दूर करें- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः, निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। 

आज का ज्ञान

मनुष्य का असली चरित्र तब सामने आता है..जब वो नशे में होता है। फिर नशा चाहे धन का हो,  पद का हो, रूप का हो या मदिरा का हो।  

पंचांग

तिथि                        • द्वादशी ०६:५४ तक

                               • त्रयोदशी २९:५९ तक

तदुपरांत                   • चतुर्दशी

मास                         • भाद्रपद शुक्ल पक्ष

व्रत/पर्व/उत्सव         • श्री शनिदेव जी

                               • प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी

                               • भुवनेश्वरी जयन्ती 

सूर्योदय                    • ०६:०५ बजे

सूर्यास्त                    • १८:१९ बजे

चन्द्रोदय                   • १७:०२ बजे

चन्द्रास्त                    • २८:१३ बजे

दिनमान                   • १२घं १४मि २२से

मध्याह्न                    • १२:१२ बजे

रात्रिमान                  • ११घं ४५मि ५४से

विक्रम संवत्            • २०७८ (आनंद)

शक संवत्               • १९४३ (प्लव)

कलि संवत्              • ५१२३  

सूर्य राशि                 • कन्या

सूर्य नक्षत्र                • उत्तराफाल्गुनी

चंद्र राशि                  • मकर १५:२६ तक

तदुपरांत                  • कुम्भ

नक्षत्र पद                 • च१- धनिष्ठा ०९:३० तक

                              • च२- धनिष्ठा १५:२६ तक

                              • च३- धनिष्ठा २१:२३ तक

                              • च४- धनिष्ठा २७:२१+ तक

                              • च१- शतभिषा

योग                        • सुकर्मा १८:२५ तक

तदुपरांत                  • धृति

द्विपुष्कर योग           • ०६:०५ से ०६:५४ तक

रवियोग                   • २७:२१+ से ३०:०५+ तक

अमृत काल              • १७:०४ से १८:३९ तक

अभिजित मुहूर्त        • ११:४७ से १२:३६ तक

विजय मुहूर्त             • १४:१४ से १५:०३ तक

गोधूलि मुहूर्त            • १८:०७ से १८:३१ तक

ब्रह्म मुहूर्त                • २८:३१+ से २९:१८+ तक

दिशाशूल                 • पूर्व

राहुकाल                  • ०९:०८ से १०:४० तक

अग्निवास                • पृथ्वी ०६:५४ तक

                              • आकाश २९:५९+ तक

तदुपरांत                  • पाताल

पञ्चक प्रारंभ           • १८ सितम्बर शनिवार १५:२६ से

पञ्चक समाप्त         • २३ सितम्बर गुरुवार ०६:४४ तक

 स्थान: आगरा, उ.प्र. (स्थानानुसार ०५-२० मिनट -/+ अंतर सम्भव)        

अग्रिम पर्व/व्रत/उत्सव/त्योहार

👉🏻 १९ सितम्बर रविवार, अनंत चतुर्दशी,  गणेश विसर्जन।

👉🏻 २० सितम्बर सोमवार, भाद्रपद पूर्णिमा, व्रत, स्नान, अन्वाधन, *पूर्णिमा श्राद्ध।*

👉🏻 २१ सितम्बर मंगलवार, पितृपक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा श्राद्ध।

👉🏻 २२ सितम्बर बुधवार, द्वितीया श्राद्ध।

👉🏻 २३ सितम्बर गुरुवार, तृतीया श्राद्ध।

👉🏻 २४ सितम्बर शुक्रवार, चतुर्थी श्राद्ध, विघ्नराजा संकष्टी चतुर्थी।

👉🏻 २५ सितम्बर शनिवार, पञ्चमी श्राद्ध।

आज के दिन का इतिहास

1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बना।

1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।

1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।

1809 – लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।

1851- न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।

1922 -हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।

1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।

1967 – नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1987 – अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।

1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।

1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।

1997 – सं.रा. अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।

1998 – सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा।

2003 – ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू।

2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।

2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।

2008- शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।

2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।

आज जन्मदिन

1906 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि

1931 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।

1957 – स्नेहलता श्रीवास्तव – लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव हैं।

1950 – शबाना आज़मी – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1979 – विनय राय, भारतीय अभिनेता

1983 – सनाया ईरानी, भारतीय अभिनेत्री

1900 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल थे।

प्रस्तुतिः पं. वेद प्रकाश शुक्ल

Dr. Bhanu Pratap Singh