जयपुर। राजस्थान के कोटपुतली में बोरवेल में गिरी में गिरी तीन साल की मासूम चेतना जिंदगी की जंग हार गई। बुधवार (1 जनवरी) को 220 घंटे बाद बच्ची को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल लेकर गए,,जहां चेतना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
दरअसल, 23 दिसंबर को राजस्थान के कोटपूतली के बड़ियाली गांव में तीन साल की चेतना बोरवेल में गिर गई थी। इसके बाद से लगातार बच्ची के रेस्क्यू के लिए प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हुईं थी।
तीन साल की चेतना को बचाने की तमाम कोशिशें की गईं। 10 दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन बच्ची को नहीं बचााया जा सका। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के कई जवान शामिल थे। साथ ही फायर ब्रिगेड, जेसीबी और नगर परिषद के भी कई कर्मचारी घटनास्थल पर तैनात रहे। इसके अलावा कोटपूतली के एसपी, एएसपी, डीएसपी और तीन थानों के थानाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गाजियाबाद में खौफनाक वारदात: बेटा न होने के विवाद में कलयुगी पिता ने की पत्नी और बड़ी बेटी की चाकू से गोद कर हत्या, छोटी बेटी भी गंभीर रूप से घायल - August 22, 2026
- आगरा में सजा हरियाली तीजोत्सव मेला: सावन की मल्हार और लोकगीतों की गूंज के बीच नारी प्रतिभाओं का अद्भुत संगम - August 22, 2026
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026