brahmakumaris

भारत को विश्व गुरु बनाने समेत 75 मुद्दों पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

INTERNATIONAL

वैश्विक शांति और भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर और प्रचारित करने का संकल्प

राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी समेत देशभर से पहुंचे दो हजार पदाधिकारी भाग ले रहे

Live Story Time

Abu Road, Rajasthan, India. ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गयी है। यह बैठक ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में सभी जोनल इंचार्ज, सबजोन प्रभारी, सभी प्रभागों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेशनल कोआर्डिनेटर, मधुबन कोआर्डिनेटर्स तथा मुख्य सेवाकेन्द्रों की वरिष्ठ सदस्य भाग ले रहे हैं। इस बैठक का उदघाटन दादी रतनमोहिनी, अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयेागिनी बीके मोहिनी, बीके जयन्ती, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी, बीके डॉ निर्मला, बीके संतोष, बीके शशि, महासचिव बीके निर्वैर, मल्टी मीडिया प्रमुख बीके करुणा तथा कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय की उपस्थिति में किया गया।इस बैठक में 7 दिन तक चलने वाले इस बैठक में 75 सूत्री एजेण्डे के तहत विचार विमर्श होगा तथा देशव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जायेगी। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर चलाये जा रहे अभियानों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित होगें। बैठक में राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने कहा कि पूरे विश्व में शांति और भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए योजनायें बनायी जायें। साथ ही आपसी भाईचारा बढ़े, भारत विश्व गुरु बने इसके लिए भी आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग का प्रचार प्रसार करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में अमेरिका से आयी ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी ने कहा कि भारत की ओर विश्व के देश देख रहे है। दुनिया भर में तेजी से बढ़ती अनिश्चितता, युद्ध का माहौल के बीच भारत विश्व शांति की भूमिका निभायेगा। इसके लिए हमें राजयोग ध्यान तथा आध्यात्मिक ज्ञान से खुद को सजाने की जरूरत है।

brahmakumaris madhuvan
अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी

अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंति तथा संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने से निश्चित तौर पर पूरे भारत के कोने कोने में एक सकारात्मक संदेश जायेगा। जिन स्थानों पर संस्थान की शाखायें नहीं हैं, वहॉं भी शीघ्र ही शाखायें खोली जायेंगी।

भारत सरकार तथा ब्रह्माकुमारीज संस्थान के साथ नशामुक्ति अभियान के लिए हुए एमओयू पर चर्चा कर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाये जायेंगे। इसकी विस्तृत रूपरेखा बनायी जायेगी। इसका पूरा विवरण संस्थान का मेडिकल प्रभाग उपलब्ध करा रहा है जिसके तहत यह अभियान चलाये जायेंगे।

इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यत: आत्म निर्भर किसान, जल जन अभियान, युवा सशक्तिरण, महिलायें राष्ट्र की ध्वजवाहक, व्यसनमुक्त भारत, मेरा भारत स्वस्थ भारत, राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान, हरीत क्रांति के तहत विशाल प्लांटेशन आदि के अभियान चलाये जायेंगे। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 20 जनवरी, 2022 को जिन अभियानों को हरी झंडी दिखायी थील उसकी सफलता के बारे में विचार विमर्श किया जायेगा।

Dr. Bhanu Pratap Singh