कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली के बछरवां में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने कहा कि, रायबरेली के साथ हमारा रिश्ता वर्षों पुराना है। हमारे परदादा जवाहरलाल नेहरू जी ने अपना राजनीतिक जीवन यहीं से शुरू किया था।
साथ ही कहा, इस चुनाव में BJP-RSS के लोग संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इनके नेता कहते हैं जैसे ही हम चुनाव जीतेंगे, वैसे ही संविधान को खत्म कर देंगे। देश के हर वर्ग को जो भी मिला है, वह संविधान से मिला है। संविधान के बिना देश में जनता की सरकार नहीं होगी, अडानी-अंबानी की सरकार होगी। अगर संविधान खत्म हो गया तो आपको पब्लिक सेक्टर में रोजगार नहीं मिलेगा, आरक्षण खत्म हो जाएगा। देश में गरीबों के लिए सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी ने कहा था- 2 करोड़ रोजगार दूंगा। लेकिन फिर कहते हैं..देश के युवाओं, नाली में पाइप डालो और उससे निकलने वाली गैस से पकौड़े तलो। साथ ही कहा, कोरोना में वेंटिलेटर नहीं थे, ऑक्सीजन नहीं थी, गंगा में लाशों के ढेर थे। तब नरेंद्र मोदी कहते थे-मोबाइल की लाइट जलाओ, थाली बजाओ। देश में नरेंद्र मोदी जब ये सब करवा रहे थे, तब कोरोना से लोग मर रहे थे। लेकिन मीडिया कह रहा था- वाह..देखो, क्या प्रधानमंत्री हैं.. थाली बजवा दी।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि, अमेठी में मैं राइफल, AK-47 की फैक्ट्री लेकर आया था। लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया है। क्योंकि नरेंद्र मोदी ये फैक्ट्री अडानी को देना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी अडानी-अंबानी को लाखों-करोड़ रुपए देते हैं। वो उस पैसे से विदेशों में प्रॉपर्टी खरीदते हैं। अगर हम आपको पैसे देंगे तो आप रायबरेली से सामान खरीदेंगे। यहां के बाजार में पैसा बनेगा। फिर आसपास की फैक्ट्रियों में भी काम आएगा और लोगों को रोजगार मिलेगा।
-एजेंसी
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026