लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का आज मतदान समाप्त हो गया है। चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में आज मतदान हुआ है। मतदान के समाप्त होने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से बड़ा दावा किया गया।
अखिलेश यादव एक्स पर लिखा कि, 4 चरणों के बाद जनता ने भाजपा के 400 के दावे के आगे से 4 गायब कर दिया है और अब डबल इंजन वालों की संभावना में बस डबल शून्य बचे हैं= भाजपा की सरकार बनाने की संभावना 00%…
इसके साथ ही आगे लिखा कि, आगामी तीन चरणों में भी जनता भाजपा को हराने के लिए और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए, चार चरणों से भी ज़्यादा उत्साह से वोट डालेगी। जनता 1 जून के अंतिम चरण तक भाजपा के ख़िलाफ़ बिना किसी बहकावे-भटकावे के बिना रुके-थमे जमकर, आख़िरी दम तक वोट करेगी। इंडिया गठबंधन को जनता जिता रही है।
-एजेंसी
- Agra News: ‘संवेदना एक प्रयास’ संस्था ने 330 जरूरतमंद बच्चों को बांटी यूनिफॉर्म व स्टेशनरी, इस्कॉन के सहयोग से शुरू हुआ मिड-डे मील - July 31, 2026
- आगरा में गुरु-शिष्य परंपरा का होगा भव्य अभिनंदन: आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी 4 अगस्त को आयोजित करेगा ‘गुरु शिल्पी सम्मान समारोह’ - July 31, 2026
- कोडीन कफ सिरप मामला: आरोपियों ने की जज तक पहुंचने की कोशिश, न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने खुद को सुनवाई से किया अलग - July 31, 2026