Agra, Uttar Pradesh, India. राधास्वामी मत के अधिष्ठाता एवं आचार्य दादाजी महाराज ( प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर, पूर्व कुलपति आगरा विश्वविद्यालय) ने अपने ही अंदाद में देशवासियों को दीपावली की बधाई प्रेषित की है। उन्होंने प्रकाश पर्व के मौके पर अपने देश का भी ध्यान रखने की अपील की है। राजनीति की गंदगी दूर करने का आह्वान है।
दादाजी महाराज ने कहा- त्योहार खुशी के साथ मनाएं। कोई काम ऐसा न करें कि जिससे किसी को नाखुशी हो। सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर हमें मजबूत होना है। सबको मेहनत करनी चाहिए। मनमुटाव न हो। आपस में प्रेम हो। दीवाली की दीया अंधेरे को मिटाता है। ऐसी रोशनी करना है कि अंधेरा हो ही नहीं। सद्भाव बढ़ना चाहिए। एकदूसरे के प्रति सद्भाव और प्रेम पैदा करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अध्यात्मक शरण में आने से बहुत सारे दुर्गुण दूर हो जाते हैं। अध्यात्म ही तो देश की रौनक, खूबसूरती है। हमें अपने खूबसूरत देश पर गर्व है। दादाजी महाराज ने और भी बहुत सारी बातें कही हैं। आगे जानने के लिए आप यह वीडियो देखें-
- प्रयागराज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, स्वराज भवन में हुआ स्वागत - August 8, 2026
- रामु जाइ बन राजु तुम्हारा…कैकेयी के वरदान और श्रीराम के वनवास प्रसंग से भावुक हुआ कथा पांडाल, आंखों से बही अश्रुधारा - August 8, 2026
- मेरठ में सीएम योगी के दौरे से पहले हड़कंप: कार्यक्रम स्थल के पास आसमान में दिखा संदिग्ध ड्रोन, एटीएस और पुलिस जांच में जुटी - August 8, 2026