Lucknow News: 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला का आरोप लगाकर अभ्यार्थी बीते काफी दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में अभ्यार्थी भाजपा प्रदेश कार्यालय के अंदर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस को जानकारी हुई तो उसके हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे अभयार्थियों को बस में बैठकार इको गार्डन छोड़ दिया।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों का आरोप है कि भर्ती में 19000 सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ है। आरक्षण पीड़ित अभ्यार्थी पिछले तीन साल से हाई कोर्ट में अपने न्याय के लिए याचिका दायर कर कोर्ट में लड़ रहे हैं लेकिन उन्हें आज तक न्याय नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप है कि, इस भर्ती में बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 तथा आरक्षण नियमावली 1994 का घोर उल्लंघन किया गया है तथा ओबीसी वर्ग को इस भर्ती में 27% की जगह मात्र 3.86% तथा एससी वर्ग को 21 की जगह सिर्फ 16.2% ही आरक्षण दिया गया है।
बता दें कि, इससे पहले अभ्यार्थियों ने कई बार बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का भी घेराव किया था। नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को हटाने के दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक व धक्कामुक्की भी हुई थी।
- प्रशासनिक सेवा छोड़ राजनीति में उतरीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का मिर्जापुर में भव्य स्वागत, समर्थकों ने लगाए “दिव्या दीदी जिंदाबाद” के नारे - October 11, 2026
- श्रीरामलीला महोत्सव 2026: चित्रकूट में जीवंत हुआ ऐतिहासिक ‘भरत मिलाप’, प्रभु श्रीराम की चरण पादुकाएं सिर पर लेकर अयोध्या लौटे भरत - October 11, 2026
- यूपी रोडवेज की बसों में बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा ‘शून्य मूल्य’ का टिकट, दुर्घटना बीमा का मिलेगा पूरा सुरक्षा कवच, अब बिना झंझट के हो सकेगी मुफ्त यात्रा - October 11, 2026