Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इण्टर कॉलेज में कनिष्ठ प्रवक्ता को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपने का विरोध जारी है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने जिला विद्यालय निरीक्षक-दो डॉ पूरन सिंह से उनके कार्यालय में भेंट की। ज्ञापन सौंपा। प्रकरण के बिन्दुओं पर विस्तार से वार्ता की।
डॉ. देवी सिंह नरवार ने डी.आई.ओ.एस.-दो (बालिका शिक्षा) को इण्टरमीडिएट एजूकेशन एक्ट 1921 (यथा संशोधित) में उल्लिखित प्रावधान व व्यवस्था सम्बन्धी शासनादेश दिखाये। एक्ट में स्पष्ट व्यवस्था है कि ‘‘जहाँ प्रबन्धतंत्र ज्येष्ठतम प्रवक्ता को तदर्थ रूप से पदोन्नति करने में विफल रहे, वहाँ निरीक्षक ऐसे प्रवक्ता की पदोन्नति आदेश स्वयं जारी करेगा तथा सम्बन्धित वरिष्ठतम प्रवक्ता ऐसे आदेश के अनुसरण में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद का कार्यभार ग्रहण करेगा।’’
डी.आई.ओ.एस.-दो ने एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने डॉ. नरवार को बताया कि उन्होंने प्रकरण के तीनों पक्षों-प्रबन्धतंत्र, वरिष्ठतम प्रवक्ता तथा कनिष्ठ प्रवक्ता को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। तीनों पक्षों की सुनवाई पूर्ण करने के उपरान्त प्रकरण का परीक्षण व मूल्यांकन किया जायेग। तदनुसार एक्ट के प्रावधानों के तहत निर्णय लिया जायेगा। निर्णय से पूर्व वे कनिष्ठ प्रवक्ता के बतौर कार्यवाक प्रधानाचार्य हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं करेंगे।
डॉ. नरवार ने डी.आई.ओ.एस.-दो (बालिका शिक्षा) की कार्यवाही पर सहमति और सन्तोष व्यक्त किया। ज्ञापन के दौरान महासंघ के जिला महामंत्री डॉ. योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।
आगरा में अल्पसंख्यक विद्यालय
1- अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज, ढोलीखार आगरा,
2- अनवरी नीलोफर गर्ल्स इंटर कॉलेज, ढोलीखार आगरा,
3- सगीर फातिमा कन्या इंटर कॉलेज, कलक्ट्रेट आगरा,
4- सोबिया इंटर कॉलेज, कलक्ट्रेट आगरा
5- एमडी जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोती कटरा, आगरा
6- एम.डी .जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत ,आगरा
7- सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज, हॉस्पिटल रोड ,आगरा
8- सेंट जॉन्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, राम नगर कॉलोनी,आगरा
9- के जी इंटर कॉलेज, हींग की मंडी, आगरा
10- आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज, शाहगंज , आगरा
11- तुलसी देवी कन्या इंटर कॉलेज, शाहगंज , आगरा
12- डीबीएस खालसा इंटर कॉलेज, प्रतापपुरा, आगरा
13- हॉलमैन इंस्टीट्यूट, कलक्ट्रेट, आगरा
14- बैपटिस्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आगरा
15- एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज, आगरा
16- स्टुअर्ट वार्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगरा
17- पीडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगला टेहू, आगरा
18- क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज, आगरा
19-सेंट जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आगरा
20- सेंट विंसेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,आगरा
21- रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज, लोहामंडी, आगरा
22- रतन मुनि जैन कन्या इंटर कॉलेज, आगरा
23- दिगम्बर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धूलियागंज, आगरा
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026
- ताजमहल में सजा सुंदरियों का मेला: मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की 30 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने किया ताज का दीदार - August 26, 2026
- डॉ. अवनीश राही की ‘मैं भूख हूँ’ ने साहित्य में उठाया बड़ा सवाल, साइना नेहवाल ने किया लोकार्पण - August 26, 2026