जोड़ों के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ज्यादातर लोगों को ये अर्थराइटिस की बीमारी के कारण हो सकता है। ऐसे में ज्वाइंट्स में लगातार सूजन बनी रहती है और जोड़ों में दर्द होता रहता है। ऐसे में आप कुछ एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फूड्स और हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये न सिर्फ सूजन को दूर करते हैं, दर्द में कमी लाते हैं बल्कि, ये आपकी हड्डियों को मजबूत करने में भी मददगार है।
जोड़ों के दर्द में खाएं ये 5 एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स
1. लहसुन
लहसुन के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है। इसके लिए लहसुन के पेस्ट को किसी भी तेल में गर्म करके जोड़ पर लगाने से भी दर्द से राहत मिलती है। साथ ही आप 1 लहसुन की कली रोज पका कर भी खा सकते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और सूजन और दर्द में कमी लाता है।
2. हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन (curcumin) होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाला एक शक्तिशाली कंपाउंड है। हल्दी, जोड़ों के बीच एक गर्मी पैदा करता है और जोडों के दर्द को कम करने में मददगार है। साथ ही ज्वाइंट्स के काम काज को तेज करने में भी मददगार है। तो, रोज रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं।
3. तुलसी
तुलसी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कि जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है। इसके अलावा तुलसी के एंटीऑक्सीडेंट आपके जोड़ों की गति बढ़ाने के साथ आपको रिलैक्स महसूस करवाने में मददगार है। तो, जोड़ों के दर्द में तुलसी की चाय पिएं।
4. दालचीनी
दालचीनी, जोड़ों के दर्द को कम करने में प्रभावी तरीके से मददगार है। ये एंटीइंफ्लेमेटरी है जो कि जोड़ों के दर्द में तो कमी लाता ही बल्कि ये ज्वाइंट्स के बीच घर्षण को कम करने में भी मददगार है। तो, दूध में या चाय में दालचीनी मिलाएं और फिर इसका सेवन करें।
5. अदरक
अदरक, एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। ये आपके ज्वाइंट्स में दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसका जिंजरोल कंपाउंड सूजन में कमी लाता है। तो, अदरक लें इसे उबाल कर इसका पानी पिएं। आप अदरक की चाय भी पी सकते हैं, इसके अलावा आप अदरक को खा भी सकते हैं।
- सीरत कपूर का ‘काली’ अवतार: रहस्यमयी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस बोले—क्या आने वाला है कोई बड़ा प्रोजेक्ट? - June 10, 2026
- हॉलीवुड की ओर शीना चौहान का एक और कदम? लेटेस्ट फोटोशूट और रहस्यमयी पोस्ट ने फैंस को किया उत्साहित - June 10, 2026
- हरिद्वार-ऋषिकेश में ‘कृष्णावतारम’ की टीम: बाबा रामदेव और स्वामी अवधेशानंद से मिला फिल्म को आशीर्वाद - June 10, 2026