पंजाब सरकार और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच चल रही गहमागहमी के बीच आज पंजाब के राज्यपाल ने बनवारी लाल पुरोहित ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजते हुए कहा लिखा कि अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।
बता दें कि बनवारीलाल पुरोहित साल 2021 में पंजाब के 36वं राज्यपाल बने थे। उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली थी। शपथ के दौरान वहां पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे। पंजाब से पहले साल 2017 से 21 तक वो तमिलनाडु के राज्यपाल थे और उससे पहले असम के राज्यपाल थे। बनवारीलाल पुरोहीत तीन बार नागपुर से संसद सदस्य रह चुके हैं।
भगवंत मान लगा चुके हैं तंग करने का आरोप
पिछले कुछ दिनों से पंजाब के गवर्नर और सीएम दोनों के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ था। दो दिन पहले ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्यपाल हमें तंग कर रहे हैं। लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है लेकिन कुछ लोगों को सिलेक्टेड राज की आदत पड़ गई है। इससे पहले भी भगवंत मान पंजाब के गवर्नर पर तंज कस चुके हैं। कई मामलों में दोनों के बीच इतने मतभेद हुए कि पंजाब के सीएम सुप्रीम कोर्ट तक चले गए थे।
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026