जालंधर। रेत खनन माफिया की कमर तोड़ते हुए आज सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
साल 2018 में अवैध बालू खनन के मामले में इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की जांच के दौरान भूपिंदर सिंह हनी का नाम सामने आया था। इसके बाद ईडी ने इस मामले में इसी साल जनवरी में भूपिंदर सिंह हनी और उसके सहयोगियों के घर और दफ्तरों पर छापे मारे थे।
ED ने छापेमारी के दौरान करीब दस करोड़ की नगदी, 21 लाख के गहने और एक रौलेक्स घड़ी बरामद की थी।
कांग्रेस का दावा राजनीति से प्रेरित है कार्यवाही
भूपिंदर सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को जालंधर की अदालत में पेश किया. इससे पहले की दो सुनवाइयों में अदालत ने ED को भूपिंदर सिंह हनी की कस्टडी दी थी। ED ने भूपिंदर सिंह को 3-4 फरवरी की दरम्यानी रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह 8 फरवरी और फिर 11 फरवरी तक ईडी की हिरासत में थे।
दूसरी ओर कांग्रेस, ED की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रही है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था – कानून अपना काम कर रहा है और हमें उस पर कोई आपत्ति नहीं है। आठ दिनों की पूछताछ के दौरान ईडी ने भूपिंदर सिंह से कई सवाल किए। इसके अलावा वकील हरनीत सिंह ओबेरॉय को भी भूपिंदर सिंह से मिलने की अनुमति दी गई थी।
- लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में नई कार्यकरिणी के पदभार ग्रहण के दौरान हंगामा, कुर्सियां टूटीं, चले जूते-चप्पल; पार्षद ममता चौधरी की टिप्पणी के बाद आपस में भिड़े समर्थक - October 11, 2026
- शारदीय नवरात्रि पर प्रकृति वंदन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश: ‘दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन’ ने बांटे तुलसी और पौधे - October 11, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ: शतचंडी पाठ, महायज्ञ और रुद्राभिषेक के साथ गूंजे वैदिक मंत्र - October 11, 2026