पूज्य सिंधी पंचायत शास्त्रीपुरम ने मनाया चालिया पर्व
Agra, Uttar Pradesh, India. झूलेलाल साईं का चालिया समाप्त होने के उपलक्ष में पूज्य सिंधी पंचायत शास्त्रीपुरम द्वारा रामलाल आश्रम सिकंदरा पर आरती की गई। इसके पश्चात ज्योति विसर्जन यमुना घाट पर किया गया। झूलेलाल साईं की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा कीष। आश्रम में छोले चावल का प्रसाद वितरण किया गया।
पूज्य सिंधी पंचायत शास्त्रीपुरम के अध्यक्ष भजनलाल प्रधान ने बताया कि झूलेलाल साईं की जोत चालिया महोत्सव में 40 दिन चलाई जाती है। चालिया के आखिरी दिन जोत बैंड बाजों के साथ यमुना में विसर्जित की जाती है। आयोजन में भजनलाल प्रधान, भारत वातवानी, तरुण कुमार, नानक चंद, गोपी दादी, लता दादी, संचिता, महक चंदवानी आदि उपस्थित रहे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लखनऊ से लेकर नोएडा तक बदल सकता है मौसम; पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहत की बौछारें, गिरेगा तापमान - March 26, 2026
- आगरा में दरिंदगी की हदें पार: 8 साल की मासूम की गला रेतकर हत्या, किराएदार के कमरे में कनस्तर से मिला शव - March 26, 2026
- वृंदावन में आश्रम उद्घाटन, मोहन भागवत ने जनसंख्या नीति पर विचार साझा किए - March 26, 2026