PUBG वीडियो गेम खेलने वालों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं, ऐसी एक रिपोर्ट सामने आने के बाद इस घातक खेल PUBG को लेकर जागरुकता फैलाए जाने की आवश्यकता है।
PUBG से बढ़ती है हिंसक प्रवृति
अन्य वीडियो गेम की तरह ही PUBG भी एक हिंसक गेम है जिसमें प्लेयर्स दूसरे प्लेयर्स को जान से मारते हैं। लगातार इस गेम को खेलने पर इंसानों की हिंसक प्रवृति में वृद्धि हो सकती है। हिंसक होने के डर से ही चीन सरकार ने पबजी को बैन कर रखा है। इस गेम की वजह से लोगों में गुस्सा, हिंसक सोच और हिंसक व्यवहार देखे जा रहे हैं।
वीडियो गेम की लत
पबजी गेम खेलने के कारण लोग दिनभर व्यस्त रह रहे हैं और अपने अन्य कामों को दरकिनार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में तलाक का सबसे बड़ा कारण वीडियो गेम है। वीडियो गेम की लत में आप अपना समय भी बर्बाद करते हैं और फर्जी जीत के चक्कर में आप वास्तविक जीवन और दुनिया से दूर हो जाते हैं।
समाज से दूर रहकर गेम के प्लेयर्स से ही चैटिंग
पबजी खेलने के दौरान गेम के प्लेयर्स से ही चैटिंग करते हैं। ऐसे में आप दुनिया और समाज से अलग हो जाते हैं। आपको जब भी समय मिलता है, तो आप गेम ही खेलते हैं। समाज से आपका कोई सरोकार नहीं रह जाता। आप घर में ही रहना पसंद करने लगते हैं। ऐसे में आप बाहरी लोगों से मिल नहीं पाते हैं।
खराब शारीरिक स्वास्थ्य
एक ही जगह बैठकर लगातार गेम खेलना किसी ही सूरत में सेहत के लिए सही नहीं है। चाहे आप फोन पर गेम खेल रहे हों या कंप्यूटर पर, दोनों ही स्थिति में आपकी आंखों पर गलत प्रभाव पड़ता है और आंखें खराब भी हो सकती हैं। ऐसे में आपको सिर दर्द की भी समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपकी पीठ में भी दर्द की शिकायत हो सकती है।
डिप्रेशन
साल 2018 में WHO ने मानसिक विकृति के लिए वीडियो गेम की लत को जिम्मेदार बताया था। वीडियो गेम की वजह से लोगों में अवसाद (डिप्रेशन) की समस्या देखी जा रही है। लगातार पबजी गेम खेलने से आपके अंदर चिड़चिड़ेपन की भी समस्या हो सकती है और आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।
इनसोमनिया
इसके पीछे दो कारण हैं। पहला यह कि गेम खत्म नहीं होने के चलते आप सोने नहीं जाते हैं और दूसरा ज्यादा देर तक स्क्रीन पर देखने के कारण चाहने के बाद भी आपको नींद नहीं आती है।
सबसे खराब असर पढ़ाई पर
पबजी का सबसे खराब असर पढ़ाई पर पड़ता है। लगातार गेम खेलने में व्यस्त रहने के कारण आपकी पढ़ाई नहीं हो पाती है। फलस्वरूप परीक्षा परिणाम भी खराब आता है। ऐसे में आपको इसके बारे में सोचना चाहिए और पबजी गेम खेलना बंद करना चाहिए। इस बात को हमेशा याद रखें, यह सिर्फ एक वीडियो गेम है और इसमें दुनिया खत्म हो नहीं होगी।
-एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026