उत्तर प्रदेश सरकार ने मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे और उनके रिश्तेदारों की 67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
इन संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी की अदालत ने जारी किए हैं।
कुर्क की गई 13 अचल और 10 चल संपत्तियां विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे, उनकी मां सरला दुबे और दो बेटों आकाश और शानू के नाम हैं।
ये संपत्तियां कानपुर के बिकरू गांव, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित हैं।
विकास दुबे और उसके साथियों ने 3 जुलाई, 2020 को आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी, जब पुलिसकर्मी कथित तौर पर एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने गए थे।
विकास दुबे को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया और बाद में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया और उनके पांच सहयोगियों का भी ऐसा ही हश्र हुआ।
जिला प्रशासन ने बिकरू गांव में दुबे के घर पर बुलडोजर चला दिया था।
पुलिस के अनुसार एक वरिष्ठ स्तर के अधिकारी ने हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से गैंगस्टर विकास दुबे सहित बिकरू मामले के सभी आरोपियों की सभी चल और अचल संपत्तियों का मूल्यांकन और अंकन शुरू किया था।
इसी कड़ी में उनके कैशियर जयकांत बाजपेयी की 2.97 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है।
इसके बाद पुलिस ने दुबे की दो गाडिय़ों, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, बिकरू गांव स्थित पुश्तैनी मकान, गांव में 12 बीघा जमीन, साकरवां की 13 बीघा जमीन और शिवली में मकान व दुकानों पर छापेमारी की।
-एजेंसियां
- आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा टला: इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में गिरा छत का प्लास्टर, सभी बच्चे सुरक्षित शिफ्ट - August 21, 2026
- राहुल गांधी की जिद के आगे आखिरकार झुकी दिल्ली पुलिस, 20 जुलाई के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुए पैलेट गन इस्तेमाल मामले में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर - August 21, 2026
- ”ऊपर से आया है एफआईआर न दर्ज करने का आदेश”: दिल्ली पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, पीड़ित परिवार के साथ धरने पर अड़े - August 21, 2026