
आगरा: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों सितारे इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी सिलसिले में दोनों सितारों ने आज दोपहर ताजमहल पर पहुंचकर फैन्स के साथ मस्ती की। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। उनके फैंस उत्साहित होकर उनके गले लग गए। उन्होंने अपने चहेते सितारों को शुभकामनाएं दीं। उनकी आने वाली फिल्म की सफलता की कामना की।
सितारों को अपने सामने देख उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। लोग उनके साथ एक सेल्फी लेने को बेताब दिखे।
इससे पहले दोनों सितारे आगरा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे शिल्पग्राम पहुंचे। शिल्पग्राम पर चार गोल्फ कार्ट तैयार रखी गई थीं। पुलिस की सुरक्षा के बीच कार्तिक और कृति गोल्फ कार्ट के बैठकर ताजमहल तक पहुंचे। प्रवेश द्वार से ताजमहल के अंदर उनके फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचाने को बेताब दिखे। उन्होंने भी फैंस का दिल नहीं तोड़ा और उनके साथ फोटो ली। कृति सेनन फ्लोरल वन पीस और व्हाइट ब्लेजर में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026