प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली का जश्न मनाने के लिए रविवार को हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति ज़िले के लेप्चा पहुंचे हैं. सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक हैंडल से किए एक पोस्ट में यह जानकारी दी गई है.
पीएम मोदी ने लिखा, ”अपने बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए मैं हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचा हूं.”
इसके साथ ही उन्होंने जवानों के साथ बातचीत करते कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. इन तस्वीरों में वे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं. वे अधिकारियों से बातचीत भी कर रहे हैं.
भारत-चीन सीमा पर स्थित लेप्चा से कुछ दूर तिब्बत का इलाक़ा शुरू हो जाता है. प्रधानमंत्री ने इसके अलावा देश के आम लोगों को भी दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ”अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं.”
- बदलाव की पहल: समाज सेवा के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे मदद का हाथ -श्री धनंजय कुमार - September 14, 2026
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026