जालंधर : भारत और पाकिस्तान में सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अचानक पंजाब में जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने एयरफोर्स के अधिकारियों और जवानों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन को लेकर बातचीत की। सफल एयर स्ट्राइक के लिए उन्होंने जवानों को बधाई भी दी।
पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी। जिसके बाद वह आदमपुर पहुंचे। यहां वे करीब एक घंटे तक रहे। बता दें कि पाकिस्तान ने दावा किया था कि उन्होंने आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाते हुए नुकसान पहुंचाया। पीएम मोदी के आदमपुर एयरबेस के दौरे की फोटो सामने आई हैं।
सैनिकों से मुलाकात के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- ”आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं।”
कल ही प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित कर भारत की पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के नाम से की गई एयरस्ट्राइक से लेकर सीजफायर तक की जानकारी दी थी।
-साभार सहित
- आगरा स्मार्ट सिटी कार्यालय का हैंगिंग गार्डन बदहाल: सूख गए ज्यादातर पौधे, उठ रहे रखरखाव पर सवाल - November 18, 2026
- यूपी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर बढ़ा सियासी घमासान: चुनाव आयोग की सफाई के बाद अखिलेश यादव बोले-योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? - November 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ी राहत: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत - November 17, 2026