प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर को उसके स्थापना दिवस पर बधाई दी है. उन्होंने मेघालय के स्थापना दिवस की भी शुभकामनाएं दी हैं.
सोशल मीडिया साइट एक्स के अपने हैंडल से किए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की में मणिपुर का अहम योगदान रहा है.
उन्होंने लिखा, ‘‘मणिपुर के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं! मणिपुर ने भारत की प्रगति में अहम योगदान दिया है.”
“हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है. मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं.’’
मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने पांच दशक हो गए हैं. पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था. प्रधानमंत्री ने मेघालय को भी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘मेघालय के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ! आज मेघालय की अविश्वसनीय संस्कृति और वहां के लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है. आने वाले समय में मेघालय प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए.’’
त्रिपुरा के लोगों की समृद्धि की कामना करता हूं
मोदी ने त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कामना की कि यह दिन राज्य के अद्वितीय इतिहास और समृद्ध विरासत का जश्न मनाए. उन्होंने कहा, ”त्रिपुरा के लोगों की समृद्धि और सद्भाव की कामना करता हूं.”
-एजेंसी
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक की तैयारी: महिलाओं को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने पर चल रहा मंथन - August 13, 2026
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026