इस्पात मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी SAIL के निदेशक (वाणिज्यिक) वी. एस. चक्रवर्ती और निदेशक (वित्त) ए. के. तुलसियानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कंपनी ने कहा है कि इस्पात मंत्रालय के निर्देशों का पालन करते हुए सेल ने कंपनी के बोर्ड स्तर से नीचे के 26 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसमें कहा गया कि यह मामला लोकपाल के निर्देशानुसार की जा रही कुछ जांचों से जुड़ा है।
सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि कंपनी का कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है और इसका कंपनी के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
अमरेंदु प्रकाश ने कहा, “हम कॉर्पोरेट प्रशासन और नैतिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए समर्पित हैं। सेल गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करते हुए उद्योग में मजबूती से खड़ा है।”
-एजेंसी
- चुनाव आयोग में कथित मतभेदों पर गरमाई सियासत: विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, तत्काल सर्वदलीय बैठक की मांग - September 23, 2026
- ताजनगरी में मोरारी बापू की रामकथा का भावपूर्ण विश्राम: बोले—वैराग्य संसार से भागना नहीं, बल्कि आसक्ति से मुक्ति है - September 23, 2026
- लोकतंत्र के लिए घातक हालात…अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग के अंदरूनी मतभेदों पर जताई गहरी चिंता - September 23, 2026