लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बेटी के नाम पर बने फर्जी पेज और विवादित पोस्ट पर भड़क गए हैं। अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए कि सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट की है। उनकी बेटी के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि इससे हमारा कुछ भी लेना देना नहीं है। यह एक साजिश है।
अखिलेश ने भी यूपी सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल पुलिस 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी ऐसे लोगों को पकड़ सकती है पर उसको बस ऊपर के आदेश का इंतजार है।
पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि 4 घंटे पूरे हुए। इसे हमारी FIR से कम न समझा जाए। इसी बीच हमारी नज़र में ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। यहाँ तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं।
ऐसी तस्वीरों, विचारों से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है। ये सब एक साज़िश के तहत किया जा रहा है, जिसके पीछे या तो कुछ शातिर लोगों का राजनीतिक या आर्थिक मंसूबा है या फिर उन लोगों की अनभिज्ञता है जो नहीं जानते हैं कि उनका इस्तेमाल कोई अपना मतलब निकालने के लिए कर रहा है।
अखिलेश यादव ने सरकार पर भी निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है, उसे तो बस ऊपर के आदेश का इंतज़ार है। साक्ष्य संलग्न है।
-साभार सहित
- आगरा मेट्रो का नया सफर: ताजमहल से ISBT तक अब बस 15-20 मिनट का रास्ता, स्टेशनों पर मिलेंगी रेस्टोरेंट और शॉपिंग की सुविधाएं - June 24, 2026
- संस्कार भारती की बड़ी पहल: आगरा के कलाकारों और पत्रकारों का बनेगा डिजिटल परिचय कोश, गूगल फॉर्म से होगा डेटा एकत्रीकरण - June 24, 2026
- आगरा में वकीलों का उग्र प्रदर्शन: ई-रजिस्ट्री के विरोध में 9वें दिन भी ठप बैनामा कार्य, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन - June 24, 2026