देश में चुनावी मौसम से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर रविवार को रेडियो श्रोताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि रेडियो लोगों की जिंदगियों का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है और यह लोगों से जुड़ने का शानदार माध्यम है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के तौर पर मनाने को स्वीकृति दी थी।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सभी रेडियो श्रोताओं और उन लोगों को विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के साथ ही रचनात्मकता से इस बेहतरीन माध्यम को समृद्ध किया है।’’ उन्होंने कहा कि रेडियो लोगों की जिंदगियों का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है चाहे वह घर हो, यात्रा के दौरान हो या अन्य किसी भी रूप में हो।
लोगों से जुड़ने का यह बेहतरीन माध्यम है
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘लोगों से जुड़ने का यह बेहतरीन माध्यम है। मन की बात के कारण मैंने निरंतर देखा है कि कैसे रेडियो सकारात्मकता साझा करने के साथ उन लोगों को पहचान देने का शानदार माध्यम हो सकता है जो दूसरों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे हैं। मैं उन सभी लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम में योगदान दिया है।’’
-एजेंसियां
- आगरा कैंट मारपीट मामला: पीड़ित अधिकारी की पत्नी की आत्मदाह की चेतावनी, बहन का रेल ट्रैक पर हंगामा - July 15, 2026
- रेलवे में ‘आरपीएफ बनाम कर्मचारी’ का महासंग्राम: डीएसएस से मारपीट के विरोध में 30 शहरों में सड़क पर उतरे रेलकर्मी, सख्त कार्रवाई की मांग - July 14, 2026
- आगरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: गेस्ट हाउस में पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप - July 14, 2026