राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया। जिसका एक वीडियो सामने आया है। राष्ट्रपति का मेट्रो में सफर करने का एक वीडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ईर्द-गिर्द काफी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी सतर्क दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो में राष्ट्रपति मुर्मू को डीएमआरसी के शीर्ष अधिकारी मेट्रो के संचालन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
वीडियो में राष्ट्रपति मेट्रो की सीट पर बैठ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पीली कलर की साड़ी और मस्टर्ड कलर का स्वेटर पहना हुआ है। राष्ट्रपति की इस यात्रा का उद्देश्य दिल्लीवासियों के दैनिक अनुभवों से जुड़ना था।
इसके अलावा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ एक फोटो में स्कूली छात्राएं भी नजर आ रही हैं, और वो राष्ट्रपति से कुछ बातें करती भी दिखाई दे रही हैं।
-एजेंसी
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026