राजधानी दिल्ली में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 4 शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इसमें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।

कुल सात मिनट के समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की तरफ से उनके पुत्र पीवी प्रभाकर ने सम्मान ग्रहण किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की तरफ से उनके पौत्र जयंत चौधरी ने सम्मान ग्रहण किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन की तरफ से उनकी पुत्री डॉ. नित्या राव ने सम्मान ग्रहण किया। स्वामीनाथन एक कृषि वैज्ञानिक थे। उन्हें भारत में ‘हरित क्रांति’ का जनक कहा जाता है।
बिहार के जननायक के रूप विख्यात रहे पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की तरफ से उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने सम्मान ग्रहण किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने 23 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती से एक दिन पहले उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जय शंकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कल घर पर आडवाणी को दिया जाएगा भारत रत्न
भारतीय जनता पार्टी की नींव के पुरोधा लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न का सम्मान उनके घर पर दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 31 मार्च को उनके घर पधारेंगी और वह देश के पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करेंगी।
पीएम मोदी के कार्यकाल में इन्हें मिला सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत सम्मान मिल दिया गया है। 2024 पांच शख्सियत को यह सम्मान दिया जा रहा है। इसके साथ ही देश में यह सम्मान पाने वालों की संख्या 53 हो जाएगी।
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026