पूरा देश आज बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा का पर्व मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा “देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा “विजयादशमी के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। यह अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है। यह त्योहार सत्य और सदाचार के मूल्यों पर हमारे विश्वास का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम न्याय का पक्ष लेंगे। मेरी मंगल कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे तथा हमारा देश सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहे”।
कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खरगे ने विजयादशमी के मौके पर बधाई संदेश देते हुए लिखा “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य एवं अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं”।
उन्होंने अपील की कि आज के दिन हम सब मिलकर अच्छाई का सम्मान एवं बुराइयों का अंत करके समाज में न्याय, शांति, प्रेम, सामाजिक सौहार्द व भाईचारे को बढ़ाने का संकल्प लें।
- बरेली में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘चूड़ियों’ से विरोध: सफाईकर्मी ने स्वास्थ्य अधिकारी पर फेंकी चूड़ियां, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार को घेरा - June 23, 2026
- वाराणसी: गंगा की लहरों पर ‘शराब और चिकन पार्टी’ का वीडियो वायरल, भाजपा पार्षद की नाव पर हुई करतूत; 5 गिरफ्तार - June 23, 2026
- आगरा के बटेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा: यमुना में स्नान करने गए मैनपुरी के 18 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव - June 23, 2026