वृंदावन छत्रिय महासभा ने बैठक को दिया अंतिम रूप
मथुरा। वृन्दावन के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर प्रांगण में होने वाले विश्व प्रसिद्ध लट्ठ के मेले का आयोजन आगामी आठ सितंबर को होने जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
वृंदावन क्षत्रिय महासभा द्वारा बुर्जा रोड स्थित सिसोदिया निवास में आगामी होने वाले लट्ठ के मेले को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। संजीव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसमें एक शोभायात्रा ठाकुर अंतर्यामी मंदिर से होकर नगर में भ्रमण करते हुए रंगनाथ मंदिर पहुंचेगी जिसमें कीकी नगला, दुसायत,जैत आदि के पहलवान सम्मिलित होंगे।
प्रतिवर्ष नंदोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले लट्ठे के मेला में अंतर्यामी अखाड़े के पहलवान सहभागिता करते हैं। लगभग 20 फुट ऊंचे लट्ठे के समीप ही ऊंची मचान बनाई जाती है। मचान पर बैठे लोग लट्ठे पर चढ़ने वाले पहलवानों के ऊपर तेल हल्दी मिश्रित पानी की बौछार करते हैं। लट्ठे पर चिकनाई बढ़ने से पहलवानों के लिए चुनौती बढ़ती जाती है। ऐसे में ये लोग पुनः पुनः प्रयास के उपरांत मीनार के रूप में ऊपर पहुंच कर विजय पताका प्राप्त करते हैं।
बैठक में ठाकुर रघुपत सिंह सिसोदिया, ठाकुर जितेंद्र सिंह राणा, ठाकुर धर्मेंद्र पाल सिंह, ठाकुर रामबाबू सिसोदिया, ठाकुर शैलेंद्र सिंह चौहान, ठाकुर प्रमोद सिसोदिया, ठाकुर अमरीश पुंडीर, ठाकुर नवीन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026