Agra, Uttar Pradesh, India. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को कई जिम्मेदारियां दी गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा गया। सड़क से लेकर गंदगी तक बनी समस्या को रखा गया। पदाधिकारियों को लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने की बात कही गई। इस दौरान अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लगता है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
अंजना सिनेमा स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जिला और महानगर की सयुंक्त बैठक हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को कई जिम्मेदारियां दी गई। साथ ही जनता के बीच पहुंचकर उनसे मिलने और उनकी समस्याओं के समाधान करने को कहा गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी नितिन कोहली ने कहा कि जनता की समस्याओं से जनप्रतिनिधि बच रहे हैं। समस्याओं को दूर करने के बजाय उनसे बचते नजर आ रहे हैं। लोगों ने जिस उम्मीद के साथ भाजपा को वोट दिया था, वह पर्दा भी अब जनता के चेहरे से उठ चुका है। जनता इसका जवाब 2022 में विभानसभा के चुनावों में देगी। पार्टी नेता भी अब जनता से मिलेंगे और उनको जनप्रतिनिधियों के झूठे वायदों से रूबरू कराएंगे।

श्री कोहली ने कहा कि ताजनगरी को भाजपा की सरकार में कुछ नहीं मिला। जनप्रतिनिधियों ने भी जनता को धोखा ही दिया है। सड़कों की हालत दयनीय है। नाले-नलियां भी उफान पर हैं। लोगों की इन समस्याओं से जनप्रतिनिधियों से कोई मतलब नहीं है। वह तो अपने अपने घरों में आराम से बैठे हुए हैं।
जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने कहा कि 2022 के चुनावों का बिगुल बज चुका है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और नेता जमकर मेहनत कर रहा है। लोगों से रूबरू हो रहा है। प्रसपा नेताओं की मेहनत को देखकर भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है। आने वाले चुनावों में प्रसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा को टक्कर देगी। साथ ही जनता जिस प्रकार पार्टी से जुड़ रही है उससे साफ प्रतीत होता है कि आने वाले चुनावो में प्रसपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी।
कार्यक्रम का संचालन राजीव पोद्दार और राजेश धनगर ने संयुक्त रूप से की। पार्टी से जुड़ने वालों में हनी कोहली, संजीव शर्मा, प्रदीप कुमार, निर्मल दिवाकर, मौसिम कुरैशी, राजू तोमर, देव वर्मा, राहुल दिवाकर आदि लोग रहे। विधानसभा की तैयारियों को लेकर अजय जैन, सुरेश चंद्र सोनी, सभीर कादरी, लक्ष्मी वर्मा, द्वारिका प्रसाद, सुनील यादव, पवन प्रजापति, अंजुमन चौधरी, करनवीर, इमरान कुरैशी, लक्की शिवहरे, मुबीन खान ने अपने सुझाव रखे।
बैठक में रजत यादव, प्रदीप सिंह, निर्मला तोमर, नीलम श्रीवास्तव, माही उपाध्याय, परी कोठारी, प्रियंका सिंह चौहान, मनोरमा राजपूत, आकाश वर्मा, शीलु यादव, पवन कुमार शर्मा, अकबर मलिक, किशन गुप्ता, नरेश बघेल, उमेश ओझा, विशाल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
- Game on Your Terms with Confidence at Slots Palace Casino - September 9, 2026
- Speed Demon Mode: Mostbet Casino Usprawnia Wydajność Platformy - September 8, 2026
- Anticipation at Jack Casino This Evening in Canada - September 7, 2026