20 सितम्बर को शिकोहाबाद, 21 को आगरा, 22 को मथुरा, 23 को अलीगढ़, 24 को बुलंदशहर, 25 को परी चौक और 26 को इंडिया गेट
Agra, Uttar Pradesh, India। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने लखनऊ से इंडिया गेट नई दिल्ली तक साइकिल संदेश यात्रा शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य युवाओं को यह बताना है कि केन्द्र सरकार राष्ट्रीय युवा नीति में जो कुछ बता रही है, उसके उलट सबकुछ हो रहा है। अब तक 12 करोड़ नौकरियां जा चुकी हैं। युवाओं में आक्रोश है। इसी बात का संदेश देने के लिए साइकिल संदेश यात्रा शुरू की गई है।
यात्रा का मार्ग
16 सितम्बर को लखनऊ से यात्रा शुरू हुई थी। उन्नान, रनिया, औरैया, इटावा होते हुए 20 सितम्बर को शिकोहाबाद पहुंचेगी। 21 सितम्बर को शिकोहाबाद से आगरा, 22 को आगरा से मथुरा, 23 सितम्बर को मथुरा से अलीगढ़, 24 सितम्बर को अलीगढ़ से बुलंदशहर, 25 सितम्बर को बुलंदशहर से परी चौक और 26 सितम्बर को परी चौक से इंडिया गेट नई दिल्ली पर समापन होगा।
आगरा में तैयारी
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य गौतम ने इस बारे में सभी पार्टी जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि आगरा में साइकिल संदेश यात्रा की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस संबंध में आवश्यक बैठक की गई। आगरा सीमा में प्रवेश करते ही यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
- फायरमैन जितेंद्र राठौर की शिकायत पर दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय आगरा को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का नोटिस, 30 दिन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है मामला - February 15, 2026
- आगरा के साहित्य का सितारा: डॉ. रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ को मिला ‘ब्रजभाषा विभूषण’ सम्मान, शहर में खुशी की लहर - February 13, 2026
- स्वच्छता में चमका आगरा का नाम, आगरा विकास मंच ने किया महापौर एवं नगर आयुक्त का सम्मान - July 23, 2025