मथुरा। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर अध्यात्म के रंग में रंगे नजर आए। मंगलवार तड़के यह स्टार कपल बिना किसी तामझाम और प्रोटोकॉल के वृंदावन पहुंचा। यहाँ उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और हजारों श्रद्धालुओं के बीच जमीन पर बैठकर सत्संग का आनंद लिया।
सुबह 5:30 बजे आश्रम पहुंचे ‘विरूष्का‘
विराट और अनुष्का सुबह करीब 5:30 बजे वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे। इससे पहले वे अक्सर एकांत में महाराज श्री से मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी सादगी ने सबको हैरान कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में दोनों ने आम भक्तों की तरह बैठकर महाराज के प्रवचन सुने। संत प्रेमानंद महाराज ने इस दौरान ‘दीक्षा और शरणागति’ के सूक्ष्म अंतर पर प्रकाश डाला, जिसे विराट-अनुष्का ने बड़ी एकाग्रता के साथ सुना।
बिना सुरक्षा प्रोटोकॉल की यात्रा
हैरानी की बात यह रही कि इस निजी आध्यात्मिक यात्रा की जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले से नहीं दी गई थी। जैसे-जैसे श्रद्धालुओं के बीच खबर फैली, वहां उत्सुकता बढ़ गई, लेकिन विराट और अनुष्का ने पूरी तल्लीनता के साथ अपनी भक्ति जारी रखी। बता दें कि पिछले एक साल में यह कपल चौथी बार महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचा है, जो उनकी अटूट आस्था को दर्शाता है।
लंदन से लौटकर अब IPL की तैयारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली हाल ही में लंदन से मुंबई लौटे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में विराट का बल्ला जमकर बोला था, जहाँ उन्होंने 80 की औसत से 240 रन बनाए थे। अब फैंस उन्हें IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते देखने को बेताब हैं, जहाँ टीम अपने खिताब को डिफेंड करने के मैदान में उतरेगी।
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026