गुजरात यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर नमाज़ को लेकर विदेशी छात्रों से मारपीट करने के मामले में पुलिस का बयान सामने आया है.
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने मीडिया से कहा, “यहां गुजरात यूनिवर्सिटी में क़रीब 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं जिसमें ज्यादातर अफ्रीका से हैं.
कुछ अफ़ग़ानिस्तान, श्रीलंका और बाक़ी देशों से भी हैं. इसके ए ब्लॉक में 75 विदेशी छात्र रहते हैं, जहां रात करीब साढ़े दस बजे वे बाहर नमाज़ पढ़ रहे थे. क़रीब 20 से 25 लोग आए. उन्होंने कहा कि आप यहां क्यों नमाज़ पढ़ रहे हो, इसे तो मस्जिद में पढ़ना चाहिए. इसके बाद उनके बीच बहस और मारपीट हुई.”
उन्होंने बताया, “बाहर से जो लोग आए थे उन्होंने पत्थर फेंके. कमरों में तोड़फोड़ की. इसमें पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है. 100 नंबर पर पुलिस को 10.51 मिनट पर किसी ने फोन किया और तुरंत पांच मिनट में 10.56 पर यहां पीसीआर वैन आ गई और आधे घंटे में लोकल पुलिस इंस्पेक्टर भी गए. एफआईआर हमने 20 से 25 लोगों के ख़िलाफ़ तुरंत दर्ज की ली और कुल हमारी 9 टीमें लगी हुई हैं.”
मलिक ने बताया, “जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. इसकी ओवर ऑल मॉनिटरिंग ज्वाइंट कमिश्नर (क्राइम ब्रांच) करेंगे.”
उनके मुताबिक़ एक आदमी को आईडेंटिफाई कर लिया गया है और बाक़ी को जल्द कर लिया जाएगा. मलिक ने बताया कि दो छात्र अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें से एक श्रीलंका और दूसरा छात्र ताजिकिस्तान का है.
-एजेंसी
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026
- एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम ने परखीं व्यवस्थाएं: कल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा ताजनगरी का पहला किडनी ट्रांसप्लांट - August 21, 2026
- आगरा में ज्वैलर्स ठगी का सनसनीखेज खुलासा: पुराने आभूषण खरीदने के बहाने सोने के कंगन लेकर भागे तीन शातिर गिरफ्तार - August 21, 2026