केंद्रीय मंत्री भगवान सिंह बुंदेला ने अभिषेक चौहान को प्रदेश महासचिव और अभिषेक पुन्डीर को प्रदेश सचिव बनाया
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में राष्ट्रीय किसान परिषद को मजबूत करने को संगठन का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री भगवान सिंह बुंदेला ने प्रदेश महासचिव पद पर अभिषेक चौहान, प्रदेश सचिव पद पर अभिषेक पुन्डीर और क्षेत्र के आगरा शास्त्रीपुरम निवासी पंडित अमोल दीक्षित को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
अमोल दीक्षित इससे पहले भाकियू किसान राज में जिलाध्यक्ष रहे। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह संगठन की मजबूती को कार्य करेंगे। वह किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे। प्रवीण तोगड़िया जी के सपनों को साकार करेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय किसान परिषद अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का संगठन है।
इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को संगठन के लक्ष्मी नारायण (दिलीप), लोकेश राज, अजय सागर, मनोज सिंह, मनीष भारद्वाज, राजकुमार मीणा, लवी किशोर, गौरव शर्मा, राम प्रसाद, कैलाश सिंह, स्वामी, नवीन शर्मा, दीपक चड्डा, राजीव, हरीश, मनोज, सचिन गर्ग, नवीन शर्मा, हेमन्त पाठक आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।
- हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर सियासी विवाद गहराया: रैली के बाद मैदान साफ करने वाले युवक ने राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग - August 30, 2026
- लखनऊ में हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, दुबग्गा में नहर के पास मिला शव - August 30, 2026
- Agra News: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी और शिक्षिका का दर्द; पति पर होटल में बुलाकर चाकू से वार करने और जलती सिगरेट से दागने का गंभीर आरोप - August 30, 2026