उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में शनिवार को सुबह साधुओं के भेष में चार ठगो को लोगो ने बंधक बना कर पीटा। आरोप है कि लोगो को हिप्नोटाइज करके लूट को अंजाम देते थे।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महुरा सराईया गांव की बताई जा रही है। जहां कुछ ठगों ने अपना शातिर दिमाग लगाकर लोगों को लूटने का नया हथकंड़ा अपनाया था ताकि उनपर किसी को शक ना हो, लेकिन इन नकली बाबाओं का खेल ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका और लोगों ने साधु के वेश में घूमकर ठगी करने वाले अपराधियों की जमकर कुटाई करते हुए सभी को पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि साधु के वेश में घूमने वाले ये आरोपी भोले-भाले लोगों को प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर देते थे और बेहोश होने पर उनसे ठगी करते थे। वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि लोग साधु के वेश में छुपे ठगों पर एकजुट होकर चांटे और चप्पलों की बरसात कर रहे हैं। पिटाई के डर से ठग हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहे हैं लेकिन इसके बावजूद लोग उन्हें नानी याद दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की पहचान अक्षय,राकेश, अमित और सागर के नाम से की गई है। जो मूल रूप से मेरठ निवासी हैं और लखनऊ जैसे बड़े शहर में लोगों को चूना लगाते हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी कई दिनों से इलाके में साधु का वेश लेकर चक्कर काट रहे हैं और प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर लोगों को लूट रहे हैं।
इस मामले में डीसीपी ने बताया कि, शनिवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महुरा सराईया गांव में सुबह करीब 9 बजे साधु के वेश में अपराधी पकड़े गए हैं। फिलहाल चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है कि इन लोगों ने अब तक ऐसी कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।
Compiled by up18News
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026