झांसी। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें दो बाइक सवार युवक साईकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति के चेहरे पर स्प्रे डालते नजर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि बीते रविवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का बताया गया था। जिसमें साईकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति के चेहरे पर स्प्रे डालता नजर आ रहा था। झांसी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विनय यादव है। विनय यादव ने इंस्टाग्राम पर डीके यदुवंशी 09 के नाम से आईडी बनाई है।
जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग सामान लादकर साइकिल पर जा रहे थे। तभी बाइक पर पीछे बैठा युवक फॉग वाला स्प्रे बुजुर्ग के मुंह पर मारता है। इसके बाद हंसते हुए दोनों युवक आराम से निकल जाते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है।
ट्रैफिक के बीच चल रहे बुजुर्ग के चेहरे पर सफेद झाग जम जाता है। सड़क पर काफी गाड़ियां अगल-बगल चल रही थी।इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झांसी के थाना नवाबाद क्षेत्र का वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक व्यक्ति बाइक से जा रहा है, दूसरा बुजुर्ग व्यक्ति साइकिल चल रहा है। उसके चेहरे पर स्नो स्प्रे किया जा रहा है।
इसको संज्ञान में लेते हुए नवाबाद पुलिस के द्वारा विनय यादव जो ग्राम खोडन का रहने वाला है। इसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी विनय यादव यूट्यूबर है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
साभार सहित
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026