आगरा: थाना सदर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के उस समय होश उड़ गए जब उसके पड़ोसी ने रोककर उससे कहा कि 10 लाख की सुपारी मिली है तेरी। तेरी हत्या करनी है। यह सुनकर युवक के होश उड़ गए। युवक ने तुरंत घर की ओर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। युवक ने पूरी घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। शिकायत करने पर दबंग पड़ोसी ने युवक के साथ मारपीट कर दी। अपनी जान की सुरक्षा को लेकर पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के शहीद नगर का है। पीड़ित युवक का नाम सलमान है जो मजदूरी करता है। पीड़ित में बताया कि वो अपने काम से शाम को लौट रहा था। घर के पास पड़ोसी सुमेर ने उसका रास्ता रोक लिया और बोला तुझे जान से मारने के लिए बबलू कुरैशी से 10 लाख रुपये की सुपारी मिली है। उसका एडवांस भी आ गया है। यह बोलकर उसने तमंचा निकाल लिया। इससे वो घबरा गया और जान बचाने के लिए घर भागा। उसने इस घटना की जानकारी पत्नी और माँ को दी।
इस पर युवक की माँ और पत्नी आरोपी के घर पहुँची तो आरोपी सुमेर ने अपने परिवार के साथ मिलकर युवक सलमान के साथ उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी और माँ से भी अभद्रता की। मामला बढ़ा तो आरोपी सुमेर तमंचा निकाल लाया और बोला कि कल बच गया लेकिन आज नही बचेगा। पड़ोसियों ने बीच बचाव करने पर पीड़ित की जान बची।
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना सदर में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। थाना प्रभारी सदर का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
- आगरा में झकझोर देने वाली घटना: 12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत से क्षेत्र में शोक की लहर - July 24, 2026
- Agra News: होटल में पति-पत्नी के हाई-वोल्टेज हंगामे का वीडियो वायरल, स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल - July 24, 2026
- बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का आगरा दौरा: कहा – यूपी टी-20 लीग से संवर रहा युवा खिलाड़ियों का भविष्य, नीट विवाद पर सरकार को घेरा - July 24, 2026