विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताया है. दिल्ली के गार्गी कॉलेज में एक सवाल का जवाब देते हुए एस जयशंकर ने यह बात कही.
एस जयशंकर ने कहा, “लोग सोचते थे कि अनुच्छेद 370 को नहीं हटाया जा सकता लेकिन जब हमने इसे हटा दिया तो सारी स्थिति बदल गई.”
पीओके पर आपको बता दूं कि एक संसदीय प्रस्ताव है, भारत की हर पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है. इसमें साफ़ है कि पीओके भारत का हिस्सा है और भारत को वापस मिलना चाहिए. यह राष्ट्र के लिए हमारी प्रतिबद्धता है.”
एस जयशंकर ने कहा, “जब हमने 370 को हटा दिया उसके बाद लोग समझने लगे कि पीओके भी ज़रूरी है.
हमने 370 पर सही फ़ैसला लिया. पीओके अब लोगों के दिमाग में आने लगा है. किसी भी चीज़ को हासिल करने के लिए उसका पहले दिमाग में आना ज़रूरी है.
-एजेंसी
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026