कविता सुनाना एक रूसी कवि अर्तयोम करमदीन के जी का जंजाल बन गया। कवि ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कुछ ऐसी रचना करी कि उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ गया।
बेहद हैरान भरे इस मामले में कवि को कोर्ट ने कविता पढ़ने पर कड़ी सजा दी है। मामला रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ा है। कवि ने युद्ध के खिलाफ कविता पढ़ी थी। इसके लिए बृहस्पतिवार को एक रूसी अदालत ने कवि को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई। मॉस्को की ट्वेर्स्कोई जिला अदालत ने कवि अर्तयोम करमदीन को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली अपील करने और नफरत फैलाने के आरोपों के तहत दोषी करार दिया। उन्होंने सितंबर 2022 में मॉस्को में एक प्रस्तुति के दौरान युद्ध के विरोध में कविता सुनाई थी।
कमरदीन की टूटी कमर
कार्यक्रम में हिस्सा लेने और कमरदीन की कविता सुनाने वाले येगो श्तोवबा को इन्हीं आरोपों में साढ़े पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। यूक्रेन में रूसी सेना को मिले झटकों के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन लाख रिजर्व सैनिकों को लामबंद करने का आदेश दिया था, जिसके कुछ दिन बाद लेखक व्लादिमीर मायाकोस्की के स्मारक के निकट यह कार्यक्रम हुआ था।
पुलिस ने कार्यक्रम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तुरंत कमरदीन और कई अन्य प्रतिभागियों को गिरफ्तार कर लिया था। फरवरी 2022 के अंत से इस महीने की शुरुआत के बीच रूस में युद्ध का विरोध करने के लिए 19,847 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।
– एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026