प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा गया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया. फ़्रांस का यह सर्वोच्च सैन्य या नागरिक सम्मान है.
प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए फ्रांस के राष्ट्रपति को धन्यवाद किया है.
कब और कैसे दिया गया सम्मान?
पीएम मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं. दौरे के पहले दिन पेरिस में उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री ने यहां रहने वाले भारतीय समुदायों को संबोधित किया और कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए.
रात में पीएम मोदी ने पेरिस के एलिसी पैलेस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर किया. यहीं उन्हें सर्वोच्च सम्मान से भी नवाज़ा गया.
सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम
प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. हालांकि दुनियाभर के दूसरे नेताओं को ये सम्मान मिल चुका है. जैसे- जर्मनी की पूर्व चांसलर एंगेला मर्केल, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, राजकुमार किंग चार्ल्स आदि.
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026