प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 13 मई को (आज) बिहार के पटना में गुरुद्वारा पटना साहिब का दौरा किया। इस दौरान मोदी ने गुरुद्वारा पटना साहिब में प्रार्थना, सेवा की और लंगर परोसा। पीएम मोदी के पटना साहिब मे सेवा और लंगर परोसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की वोटिंग जारी है। चौथे चरण में 1717 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी रविवार की शाम को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। जहां उन्होंने दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीतने का दावा किया। इसके साथ पूर्वी भारत में भाजपा के पक्ष में अच्छे नतीजे आने की उम्मीद जताई।
सिख धर्म का केंद्र बिंदु सेवा है: मोदी
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘धर्म समानता, न्याय और करुणा के सिद्धांतों पर आधारित है। सिख धर्म का केंद्रबिंदु सेवा है। आज सुबह पटना में मुझे भी सेवा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह बहुत ही विनम्र और विशेष अनुभव था।’
-एजेंसी
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026