किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार आंदोलन कर रहे किसानों पर बर्बरता से कार्रवाई कर रही है. उन्होंने पीएम मोदी से किसानों की सभी मांगों को मान लेने की अपील की है.
फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य मांगों पर किसानों ने दिल्ली चलो का नारा दिया है, जिन्हें अभी हरियाणा सरकार ने पंजाब से लगती सीमा पर रोका हुआ है. केंद्र सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच चार दौर की बातचीत बेनतीजा रही है.
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “जिस तरह की बर्बरता भरी कार्रवाई केंद्र सरकार कर रही है, उसके बारे में उन्हें दोबारा सोचना चाहिए. जिस तरह का ज़ुल्म हरियाणा की सीमाओं पर हो रहा है, ये निंदनीय है.”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की सभी मांगें मान लेनी चाहिए.
पंढेर ने कहा, “हम चाहते हैं कि पीएम आगे आएं, सभी मांगों को मानने का एलान करें ताकि गतिरोध टूटे.”
“स्टेट को किसी तरह का ज़ुल्म नहीं करना चाहिए. पीएम स्वयं आदेश दें कि जिन लोगों ने गोली चलाकर हमारे ट्रैक्टर और गाड़ियां तोड़ी हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए.” किसान नेता ने कहा कि उनके आंदोलन के कमज़ोर होने की ख़बरें झूठी हैं.
उन्होंने कहा, “कुछ चैनलों में बातें आ रही हैं कि आंदोलन कमज़ोर हो रहा है. आप ड्रोन से देखें, 15 किलोमीटर तक कितने लोग जमा हैं. लोग दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं. इस तरह की न्यूज़ नहीं चलानी चाहिए.” पंढेर ने यह भी कहा कि पंजाब और हरियाणा में इंटरनेट सेवाएं बहाल की जानी चाहिए.
-एजेंसी
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026