महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (2 अक्टूबर) दोनों महान व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 155वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह राजघाट पहुंच कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में भी महात्मा गांधी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की और सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित बापू के जीवन और आदर्शों के स्थायी प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत देश के लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ” सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।”
लाल बहादुर शास्त्री को विजय घाट पर पुष्पांजलि की अर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजय घाट पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उन्होंने एक्स पर कहा- ‘देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।
साभार सहित
- आगरा: किरावली तहसील में फरियादी की पिटाई करने वाला लेखपाल निलंबित, अब एफआईआर की मांग पर अड़े किसान - June 22, 2026
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आगरा में योग से संवर रहा ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों का जीवन, ‘अध्यान्त फाउंडेशन’ ने आयोजित किया विशेष शिविर - June 22, 2026
- सांसद राजकुमार चाहर का ‘विकास मॉडल’: 5 करोड़ की योजनाओं के भूमि पूजन की जिम्मेदारी दी कार्यकर्ताओं को, समाजसेवी रतिराम पंडित बने मुख्य अतिथि - June 22, 2026