लखनऊ। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना की सब्सिडी बढ़ाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे नवरात्रि से पहले मातृ शक्ति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिया गया उपहार बताया। उन्होंने केंद्र सरकार के इस निर्णय को अभिनंदनीय बताते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स के अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि महिला कल्याण एवं गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के अंतर्गत रसोई गैस पर सब्सिडी को ₹200 से बढ़ाकर ₹300 करने का निर्णय अभिनंदनीय है।
शारदीय नवरात्रि एवं विभिन्न पर्वों के पूर्व मातृशक्ति को यह उपहार प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार। बता दें कि केंद्र सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर लेने वाले लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने उज्ज्वला योजना में मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है। ये फैसला सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया। इससे पहले उज्ज्वला योजना में एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी मिलती थी।
- हम अपराधी नहीं, न्याय के साथी हैं: अधिवक्ताओं को राह का रोड़ा समझना बंद करे पुलिस… राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने कमिश्नर को लिखा पत्र - March 11, 2026
- स्वच्छ नारी, सशक्त समाज: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के MSW छात्रों ने आगरा के कुंआ खेड़ा में जगाई ‘मासिक धर्म स्वच्छता’ की अलख - March 11, 2026
- एलपीजी किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर गिरेगी बिजली: सीएम योगी का सख्त आदेश, कालाबाजारी की तो जाएंगे जेल - March 11, 2026